मिज़ाज-ए-मुस्तक़िल देना शुऊर-ए-मोअतबर देना - गौहर उस्मानी

गौहर उस्मानीगौहर उस्मानी

4 min read · 12.4K reads

मिज़ाज-ए-मुस्तक़िल देना शुऊर-ए-मोअतबर देना
झुका पाए न जिस को वक़्त का तूफ़ाँ वो सर देना

मुझे उम्र-ए-ख़िज़र देना कि उम्र-ए-मुख़्तसर देना
मिरे अफ़्कार लेकिन ज़िंदा-ए-जावेद कर देना

जो उट्ठे सम्त-ए-माज़ी वो नज़र मेरा नहीं हासिल
पस-ए-दीवार-ए-मुस्तक़बिल जो देखे वो नज़र देना

मुजाहिद जंग के मैदाँ को जाए जिस तरह घर से
ये मंज़र ज़ेहन में रख कर मुझे इज़्न-ए-सफ़र देना

अगर इस रज़्म-गाह-ए-दहर में जीना ही है मुझ को
तो फिर इन यूरिशों में ज़िंदा रहने का हुनर देना

सिवा हो जाए जिस से अज़्मत-ए-दीदा-वरी गौहर
नज़र देना तो यारब फिर मुझे ऐसी नज़र देना
गौहर उस्मानी
About the poet

गौहर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from गौहर उस्मानी

  1. मंसूर उस्मानी

    न समझो बुझ चुकी है आग, गर शोला न दिखता हैदबी होती है चिंगारी, धुआँ जब तक भी उठता है

    12.4K reads
  2. वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं - गौहर उस्मानी

    वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैंजो अपने साथ किताबे-मुबीन रखते हैं

    12.4K reads
  3. आख़िरश बच न सका आग लगाने वाला - गौहर उस्मानी

    आख़िरश बच न सका आग लगाने वालाजल गया ख़ुद भी नशेमन को जलाने वाला

    12.4K reads
  4. तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगे - गौहर उस्मानी

    तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगेज़िंदगी हम तुझे रुस्वा नहीं होने देंगे

    12.4K reads
  5. ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे - गौहर उस्मानी

    ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न देज़िंदगी दे मगर अज़ाब न दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी