मैं उनका ही होता - गजानन माधव मुक्तिबोध

गजानन माधव मुक्तिबोधगजानन माधव मुक्तिबोध13 Sept 1917 – 11 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

मैं उनका ही होता जिनसे
मैंने रूप भाव पाए हैं।
वे मेरे ही हिये बंधे हैं
जो मर्यादाएँ लाए हैं।

मेरे शब्द, भाव उनके हैं
मेरे पैर और पथ मेरा,
मेरा अंत और अथ मेरा,
ऐसे किंतु चाव उनके हैं।

मैं ऊँचा होता चलता हूँ
उनके ओछेपन से गिर-गिर,
उनके छिछलेपन से खुद-खुद,
मैं गहरा होता चलता हूँ।
गजानन माधव मुक्तिबोध
About the poet

गजानन माधव मुक्तिबोध

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like