उस ज़ुल्फ़ की याद जब आने लगी - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

7 min read · 12.4K reads

  
उस ज़ुल्फ़ की याद जब आने लगी
इक नागन-सी लहराने लगी

जब ज़ि‍क्र तेरा महफ़ि‍ल में छिड़ा
क्यों आँख तेरी शरमाने लगी

क्या मौजे-सबा थी मेरी नज़र
क्यों ज़ुल्फ़ तेरी बल खाने लगी

महफ़ि‍ल में तेरी एक-एक अदा
कुछ साग़र-सी छलकाने लगी

या रब याँ चल गयी कैसी हवा
क्यों दिल की कली मुरझाने लगी

शामे-वादा कुछ रात गये
तारों को तेरी याद आने लगी

साज़ों ने आँखे झपकायीं
नग़्मों को मेरे नींद आने लगी

जब राहे-ज़ि‍न्दगी काट चुके
हर मंज़ि‍ल की याद आने लगी

क्या उन जु़ल्फ़ों को देख लिया
क्यों मौजे-सबा थर्राने लगी

तारे टूटे या आँख कोई
अश्कों से गुहर बरसाने लगी

तहज़ीब उड़ी है धुआँ बन कर
 सदियों की सई ठिकाने लगी

कूचा-कूचा रफ़्ता-रफ़्ता
वो चाल क़यामत ढाने लगी

क्या बात हुई ये आँख तेरी
क्यों लाखों क़समें खाने लगी

अब मेरी निगाहे-शौक़ तेरे
रुख़सारों के फूल खिलाने लगी

फि‍र रात गये बज़्मे-अंजुम
रूदाद तेरी दोहराने लगी

फि‍र याद तेरी हर सीने के
गुलज़ारों को महकाने लगी

बेगोरो-क़फ़न जंगल में ये लाश
दीवाने की ख़ाक उड़ाने लगी

वो सुब्ह‍ की देवी ज़ेरे-शफ़क़
घूँघट-सी ज़रा सरकाने लगी

उस वक्त फ़ि‍राक हुई ये ग़ज़ल
जब तारों को नींद आने लगी
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like