तहों में दिल के जहां कोई वारदात हुई
हयाते-ताज़ा से लबरेज़ कायनात हुई
तुम्हीं ने बाएसे-ग़म[1]बारहा किया दरयाफ़्त[2]
कहा तो रूठ गये यह भी कोई बात हुई
हयात राज़े-सुकूँ पा गयी अजल[3] ठहरी
अजल में थोड़ी-सी लर्ज़िश[4] हुई हयात हुई
थी एक काविशे-बेनाम[5] दिल में फ़ितरत के
सिवा हुई तो वही आदमी की ज़ात [6]हुई
बहुत दिनों में महब्ब़त को यह हुआ मालूम
जो तेरे हिज़्र में गुज़री वो रात रात हुई
फ़िराक़ को कभी इतना ख़मोश देखा था
ज़रूर ऐ निगहे-नाज़ कोई बात हुई








