इश्क-बेबाक को रोके हुए है - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

4 min read · 12.5K reads

इश्क़-बेबाक को रोके हुए है और ही कुछ,
ख़्वाब-आलूदा निगाहें तेरी बेदार सही.

तेरी आहिस्ता-खिरामी भी सुकूने-दिल है,
इस रविश में भी तेरी शोखी-ए-रफ़्तार सही.

कारवानों को वो गुमराह न होने देगा,
इश्क़ की आखरी मंज़िल रसनो-दार सही.

निगाहें-शौक़ में फिर भी हैं तेरे ही जलवे,
न सही दीद ,तेरी हसरते-दीदार सही.

मेरे इसरारे-मोहब्बत को अगर आँख नहीं,
तेरे इन्कार से पैदा तेरा इकरार सही.

जो सरे-बज़्म छलक जाये वो पैमाना है,
यूँ तो गर्दिश में हरइक सागरे-सरशार सही.

आलमे-कुद्स की पड़ती हैं इन्हीं पर छूटें,
हुस्न बदमस्त सही,इश्क़ सियाहकर सही.

बेखबर !इश्क़ में जीने के लिए जल्दी कर,
जान देने के लिए फुर्सते-बिस्यार सही.

फ़िर भी है क़ाबिले-ताज़ीर कि मुजरिम हैफिराक़,
हमने माना कि मोहब्बत का गुनहगार सही.
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like