धुँधलका - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

9 min read · 12.5K reads

१.शाम

ये शाम इक आईना-ए-नीलगूं,ये नम,ये महक
ये मंजरों की झलक, खेत, बैग, दरिया, गांव
वो कुछ सुलगते हुए,कुछ सुलगने वाले अलाव
सियाहियों का दबे पाँव आसमां से नजूल
लटों को खोल दे जिस तरह शाम की देवी
पुराने वक्त के बरगद की ये उदास लटायें
करीब- ओ- दूर ये गोधूलि की उभरती घटायें
ये कायनात का ठहराव, ये अथाह सुकूत
ये नीम-तीरा फ़ज़ा रोज़े गर्म का ताबूत
धुआँ-धुआँ सी ज़मीं है घुला-घुला सा फ़लक

२.रात का पहला पहर
 
ये चाँदनी,ये हवाएँ,ये शाखे-गुल की लचक
ये दौरे-बादा,ये सजे-ख़मोश फितरत के
सुनाई देने लगी जगमगाते सीनों में
दिलों के नाज़ुक-ओ-शफ्फाफ़ आबगीनों में
तेरे ख्याल की पड़ती हुई किरन की खनक

३. रात गये

ये रात!छनती हवाओं की सोंधी-सोंधी महक
ये खेल करती हुई चाँदनी की नरम दमक
सुगंध रात की रानी की जब मचलती है
फ़ज़ा में रहे-तर करवटें बदलती है

ये रूप सर से कदम तक हसीन जैसे गुनाह
ये आरिजों की दमक,ये फुसुने-चश्मे-सियाह
ये धज न दे जो अजंता की सनअतों को पनाह
ये सीना,पड़ ही गई देवलोक की भी निगाह

ये सरज़मीन है आकाश की परस्तिश-गाह
उतारते हैं तेरी आरती सितारा-ओ-माह
सिजल बदन की बयाँ किस तरह हो कैफियत
सरस्वती के बजाए हुए सितार की गत

जमाले-यार तेरे गुलिस्ताँ की रह-रह के
जबीने-नाज़ तेरी कहकशाँ की रह-रह के
दिलों में आईना-दर-आईना सुहानी झलक

४.आधी रात से कुछ पहले

ये छब,ये रूप,ये जीवन,ये सज,ये धज,ये लहक
चमकते तारों की किरनों की नर्म-नर्म फुआर
ये रसमसाते बदन का उठान और ये उभार
फज़ा के आईने में जैसे लहलहाये बहार
ये बेकरार,ये बेइख़्तियार जोशे-नमूद
कि जैसे नूर का फव्वारा हो शफ़क-आलूद
ये जलवे पैकरे-शब ताब के ये बज्मे-शहूद
ये मस्तियाँ कि मए-साफ़-ओ-दुर्द सब बेबूद
खिजल हो लाले-यमन उज़्व-उज़्व की वो डलक
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like