डरता हूँ कामयाबी-ए-तकदीर देखकर - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

डरता हूँ कामियाबी-ए-तकदीर१ देखकर.
यानी सितमज़रीफ़ी-ए-तकदीर२ देखकर.

कालिब में३ रूह फूँक दी या ज़हर भर दिया.
मैं मर गया ह्यात की४ तासीर५ देखकर.

हैरां हुए न थे जो तसव्वुर में६ भी कभी.
तसवीर हो गये तेरी तसवीर देखकर.

ख्वाबे-अदम से७ जागते ही जी पे बन गई.
ज़हराबा-ए-ह्यात८ की तासीर देखकर.

ये भी हुआ है अपने तसव्वुर में होके मन्ह९.
मैं रह गया हूँ आपकी तसवीर देखकर.

सब मरहले ह्यात के तै करके अब फ़िराक.
बैठा हुआ हूँ मौत में ताखीर१० देखकर.



१.भाग्य की सफलता २.भाग्य का मजाक ३.शरीर में ४.जीवन की ५.गुण
६.कल्पना में ७.अनस्तित्व से ८.जीवन रुपी विष की ९.मग्न १०.विलम्ब
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like