आधी रात को - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

9 min read · 12.4K reads

        १.
सियाह पेड़ हैं अब आप अपनी परछाईं
जमीं से ता महो-अंजुम सुकूत के मीनार
जिधर निगाह करे इक अथाह गुमशुदगी
एक-एक करके अफ़सुर्दा चिरागों की पलकें
झपक गई-जो खुली हैं झपकने वाली हैं
झपक रहा है पुराचाँदनी के दर्पन में
रसीले कैफ़ भरे मंज़रों का जगता ख़्वाब
फ़लक पे तारों को पहली जमाहियाँ आई

        २.
त्मोलियों की दुकानें कहीं-खनी हैं खुली
कुछ ऊँघती हुई बढ़ती हैं शाहराहों पर
सवारियों के बड़े घुँघरुओं की झंकारें
खड़ा है ओस में चुपचाप हरसिंगार का पेड़
दुल्हन हो जैसे हया की सुगंध से बोझल
ये मौजे-नूर,ये भरपूर ये खिली हुई रात
कि जैसे खिलता चला जाए इक सफ़ेद कँवल
सिपाहे-रूस हैं अब कितनी दूर बर्लिन से ?
जगा रहा है कोई आधी रात का जादू
छलक रही है खुमे-गैब से शराबे-वुजूद
फ़जा-ए-नीमशबी नर्गिशे-खुमार-आलूद
कँवल की चुटकियों में बंद है नदी का सुहाग

           ३.
ये रस की सेज,ये सुकुमार,ये कोमल गात
नैन कमल की झपक,कामरूप का जादू
ये रसमलाई पलक की घनी-घनी परछाईं
फ़लक पे बिखरे हुए चाँद और सितारों की
चमकती उँगलियों से छिड़के राज फितरत के
तराने जागने वाले हैं, तुम भी जाग उट्ठो

           ४.
शुआए-मेहर ने उनको चूम-चूम लिया
नदी के बीच कुमुदनी के फूल खिल उट्ठे
न मुफलिसी हो,तो कितनी हसीन है दुनिया
ये झाँय-झाँय-सी रह-रह के एक झींगुर की
हिना कि टट्टियों में नरम सरसराहट-सी
फज़ा के सीने में ख़ामोश सनसनाहट-सी
लटों में रात की देवी की थरथराहट-सी
ये कायनात अब नींद ले चुकी होगी!

           ५.
ये मह्वे-ख़्वाब हैं रंगीन मछलियाँ तहे-आब
कि हौज़े-सहन में अब इनकी चश्मकें भी नहीं
ये सरनिगूँ हैं सरे-शाख फूल गुड़हल के
कि जैसे बेबुझे अंगारे ठंढे पड़ जायें
ये चाँदनी है कि उमड़ा हुआ है रस-सागर
इक आदमी है कि इतना दुखी है दुनिया में
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी