ये सन्नाटा बहुत महँगा पड़ेगा - फ़ज़ल ताबिश

फ़ज़ल ताबिशफ़ज़ल ताबिश

2 min read · 12.4K reads

ये सन्नाटा बहुत महँगा पड़ेगा
इसे भी फूट कर रोना पड़ेगा

वही दो-चार चेहरे अजनबी से
उन्हीं को फिर से दोहराना पड़ेगा

कोई घर से निकलता ही नहीं है
हवा को थक के सो जाना पड़ेगा

यहाँ सूरज भी काला पड़ गया है
कहीं से दिन भी मँगवाना पड़ेगा

वो अच्छे थे जो पहले मर गए हैं
हमें अब और पछताना पड़ेगा
फ़ज़ल ताबिश
About the poet

फ़ज़ल ताबिश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़ज़ल ताबिश

  1. हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होता - फ़ज़ल ताबिश

    हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होताअँधेरा जिस्म में नाख़ून होता

    12.3K reads
  2. इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था - फ़ज़ल ताबिश

    इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया थागुम-सुम रौशन-दानो बोलो क्या तुम ने कुछ देखा था

    12.4K reads
  3. जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौन - फ़ज़ल ताबिश

    जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौनइक पल झूटी तस्कीं पा कर सारी रात गँवाए कौन

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो - फ़ज़ल ताबिश

    ख़्वाहिशों के हिसार से निकलोजलती सड़कों पे नंग पाँव फिरो

    12.4K reads
  5. मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ - फ़ज़ल ताबिश

    मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँहै और कोई वहाँ पर के मैं ही तन्हा हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like