मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ - फ़ज़ल ताबिश

फ़ज़ल ताबिशफ़ज़ल ताबिश

3 min read · 12.4K reads

मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ
है और कोई वहाँ पर के मैं ही तन्हा हूँ

तुम्हें ख़बर है घरोंदों से खेलते बच्चो
मैं तुम में अपना गया वक़्त देख लेता हूँ

तुम उस किनारे खड़े हो बुला रहे हो मुझे
यक़ीं करो के मैं उस ओर से ही आया हूँ

वो अपने गाँव से कल ही तो शहर आया है
वो बात बात पे हँसता है मैं लरज़ता हूँ

वो कह रहै हैं रिवायत का एहतिराम करो
मैं अपनी नाश की बद-बू से भागा फिरता हूँ

रवायतन मैं उसे चाँद कह तो दूँ ‘ताबिश’
कहीं वो ये न समझ ले के मैं बनाता हूँ
फ़ज़ल ताबिश
About the poet

फ़ज़ल ताबिश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़ज़ल ताबिश

  1. हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होता - फ़ज़ल ताबिश

    हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होताअँधेरा जिस्म में नाख़ून होता

    12.4K reads
  2. इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था - फ़ज़ल ताबिश

    इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया थागुम-सुम रौशन-दानो बोलो क्या तुम ने कुछ देखा था

    12.4K reads
  3. जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौन - फ़ज़ल ताबिश

    जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौनइक पल झूटी तस्कीं पा कर सारी रात गँवाए कौन

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो - फ़ज़ल ताबिश

    ख़्वाहिशों के हिसार से निकलोजलती सड़कों पे नंग पाँव फिरो

    12.4K reads
  5. न कर शुमार हर शय गिनी नहीं जाती - फ़ज़ल ताबिश

    न कर शुमार हर शय गिनी नहीं जातीये जिंदगी है हिसाबों से जी नहीं जाती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like