इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था - फ़ज़ल ताबिश

फ़ज़ल ताबिशफ़ज़ल ताबिश

3 min read · 12.4K reads

इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था
गुम-सुम रौशन-दानो बोलो क्या तुम ने कुछ देखा था

अँधे घर में हर जानिब से बद-रूहों की यूरिश थी
बिजली जलने से पहले तक वो सब थीं मैं तनहा था

मुझ से चौथी बेंच के ऊपर कल शब जो दो साए थे
जाने क्यूँ ऐसा लगता है इक तेरे साए सा था

सूरज ऊँचा हो कर मेरे आँगन में भी आया है
पहले नीचा था तो ऊँचे मीनारों पर बैठा था

माज़ी की नीली छतरी पर यादों के अँगारे थे
ख़्वाहिश के पीले पत्तों पर गिरने का डर बैठा था

दिल ने घंटों की धड़कन लम्हों में पूरी कर डाली
वैसे अनजानी लड़की ने बस का टाइम पूछा था
फ़ज़ल ताबिश
About the poet

फ़ज़ल ताबिश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़ज़ल ताबिश

  1. हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होता - फ़ज़ल ताबिश

    हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होताअँधेरा जिस्म में नाख़ून होता

    12.4K reads
  2. जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौन - फ़ज़ल ताबिश

    जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौनइक पल झूटी तस्कीं पा कर सारी रात गँवाए कौन

    12.4K reads
  3. ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो - फ़ज़ल ताबिश

    ख़्वाहिशों के हिसार से निकलोजलती सड़कों पे नंग पाँव फिरो

    12.4K reads
  4. मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ - फ़ज़ल ताबिश

    मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँहै और कोई वहाँ पर के मैं ही तन्हा हूँ

    12.4K reads
  5. न कर शुमार हर शय गिनी नहीं जाती - फ़ज़ल ताबिश

    न कर शुमार हर शय गिनी नहीं जातीये जिंदगी है हिसाबों से जी नहीं जाती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like