ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो - फ़ज़ल ताबिश

फ़ज़ल ताबिशफ़ज़ल ताबिश

2 min read · 12.4K reads

ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो
जलती सड़कों पे नंग पाँव फिरो

रात को फिर निगल गया सूरज
शाम तक फिर इधर-उधर भटको

शर्म पेशानियों पे बैठी है
घर से निकलो तो सर झुकाए रहो

माँगने से हुआ है वो ख़ुद-सर
कुछ दिनों में कुछ न माँग कर देखो

जिस से मिलते हो काम होता है
बे-ग़रज़ भी कभी किसी से मिलो

दर-ब-दर ख़ाक उड़ाई है दिन भर
घर भी जाना है हाथ मुँह धो लो
फ़ज़ल ताबिश
About the poet

फ़ज़ल ताबिश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़ज़ल ताबिश

  1. हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होता - फ़ज़ल ताबिश

    हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होताअँधेरा जिस्म में नाख़ून होता

    12.3K reads
  2. इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था - फ़ज़ल ताबिश

    इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया थागुम-सुम रौशन-दानो बोलो क्या तुम ने कुछ देखा था

    12.4K reads
  3. जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौन - फ़ज़ल ताबिश

    जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौनइक पल झूटी तस्कीं पा कर सारी रात गँवाए कौन

    12.4K reads
  4. मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ - फ़ज़ल ताबिश

    मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँहै और कोई वहाँ पर के मैं ही तन्हा हूँ

    12.3K reads
  5. न कर शुमार हर शय गिनी नहीं जाती - फ़ज़ल ताबिश

    न कर शुमार हर शय गिनी नहीं जातीये जिंदगी है हिसाबों से जी नहीं जाती

    12.4K reads