रिश्‍ता खुजियाया कुत्ता है - फ़ज़ल ताबिश

फ़ज़ल ताबिशफ़ज़ल ताबिश

2 min read · 12.4K reads

रिश्‍ता खुजियाया कुत्ता है
एक कोने में पटक रक्खा है

रात को ख़्वाब बहुत देखे हैं
आज ग़म कल से ज़रा हल्का है

मैं उसे यूँही बचा देता हूँ
वो निशाने पे खिंचा बैठा है

जब भी चूकोगे फिसल जाएगा
हाँ वो गिरने पे तुला बैठा है

रात सूरज को निगल ही लेगी
फिर भी दिन अपनी जगह बढ़िया है

कौन से जलते दिनों की बातें
तुम ने सूरज ही कहाँ देखा है
फ़ज़ल ताबिश
About the poet

फ़ज़ल ताबिश

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़ज़ल ताबिश

  1. हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होता - फ़ज़ल ताबिश

    हर इक दरवाज़ा मुझ पर बंद होताअँधेरा जिस्म में नाख़ून होता

    12.3K reads
  2. इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया था - फ़ज़ल ताबिश

    इस कमरे में ख़्वाब रक्खे थे कौन यहाँ पर आया थागुम-सुम रौशन-दानो बोलो क्या तुम ने कुछ देखा था

    12.4K reads
  3. जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौन - फ़ज़ल ताबिश

    जिन ख़्वाबों से नींद उड़ जाए ऐसे ख़्वाब सजाए कौनइक पल झूटी तस्कीं पा कर सारी रात गँवाए कौन

    12.4K reads
  4. ख़्वाहिशों के हिसार से निकलो - फ़ज़ल ताबिश

    ख़्वाहिशों के हिसार से निकलोजलती सड़कों पे नंग पाँव फिरो

    12.4K reads
  5. मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँ - फ़ज़ल ताबिश

    मैं उस के ख़्वाब में कब जा के देख पाया हूँहै और कोई वहाँ पर के मैं ही तन्हा हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like