मुझे मंज़ूर काग़ज़ पर नहीं पत्थर पे लिख देना - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

3 min read · 12.4K reads

मुझे मंज़ूर काग़ज़ पर नहीं पत्थर पे लिख देना
हटा कर मुझ को तुम मंज़र से पस-ए-मंज़र पे लिख देना

ख़बर मुझ को नहीं मैं जिस्म हूँ या कोई साया हूँ
ज़रा इस की वज़ाहत धूप की चादर पे लिख देना

उसी की दीद से महरूम जिस को देखना चाहूँ
मेरी आँखों को उस के ख़्वाब-गूँ पैकर पे लिख देना

बहुत नाज़ुक हैं मेरे सर्व क़ामत तेग़-जन लोगो
हज़ीमत ख़ुर्दगी मेरी सफ़-ए-लश्कर पे लिख देना

कभी मैं भी उड़ानें भरने वाला था बहुत ऊँची
मेरी पहचान इसी टूटे हुए शहपर पे लिख देना

सराबों के सफ़र से तू नहीं लौटा ‘फज़ा’ अब तक
जो ख़त लिखना तो इतनी बात उस के घर पे लिख देना
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  3. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  4. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  5. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like