शिकवा हम तुझ से भला तेज़ हवा क्या करते - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

फ़य्याज़ फ़ारुक़ीफ़य्याज़ फ़ारुक़ी

3 min read · 12.4K reads

शिकवा हम तुझ से भला तेज़ हवा क्या करते
घर तो अपने ही चराग़ों से जला क्या करते

तुम तो पहले ही वफ़ाओं से गुरेज़ाँ थे बहुत
तुम से हम तर्क-ए-तअल्लुक़ का गिला क्या करते

गुल में रंगत थी नज़ारों में जवानी तुझ से
हम तेरे बाद बहारों का भला क्या करते

तुझ से दिल में जो गिला था वो न लाए लब पर
फिर से हम भर गए ज़ख्मों को हरा क्या करते

हम तो कर देते गिला तुझ से न आने का तेरे
घोट देती थी पर उम्मीद गला क्या करते

जिस की उल्फ़त में हर इक चीज़ लुटा दी ‘फ़य्याज़’
हम को समझा गए आदाम-ए-वफ़ा क्या करते
फ़य्याज़ फ़ारुक़ी
About the poet

फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

  1. जुगनू हवा में ले कि उजाले निकल पड़े - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    जुगनू हवा में ले कि उजाले निकल पड़ेयूँ तीरगी से लड़ने जियाले निकल पड़े

    12.4K reads
  2. कहानी हो कोई भी तेरा क़िस्सा हो ही जाती है - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    कहानी हो कोई भी तेरा क़िस्सा हो ही जाती हैकोई तस्वीर देखूँ तेरा चेहरा हो ही जाती है

    12.4K reads
  3. किसी को सोचना दिल का गुदाज़ हो जाना - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    किसी को सोचना दिल का गुदाज़ हो जानाहवा की छेड़ से पत्तों का साज़ हो जाना

    12.4K reads
  4. निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़ताबी - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़ताबीइक आन में उफ़ुक का आँचल हुआ गुलाबी

    12.4K reads
  5. राह में उस की चलें और इम्तिहाँ कोई न हो - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    राह में उस की चलें और इम्तिहाँ कोई न होकैसे मुमकिन है के आतिश हो धुआँ कोई न हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like