राह में उस की चलें और इम्तिहाँ कोई न हो - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

फ़य्याज़ फ़ारुक़ीफ़य्याज़ फ़ारुक़ी

4 min read · 12.4K reads

राह में उस की चलें और इम्तिहाँ कोई न हो
कैसे मुमकिन है के आतिश हो धुआँ कोई न हो

उस की मर्ज़ी हैं वो मिल जाए किसी को भीड़ में
और कभी ऐसे मिले के दरमियाँ कोई न हो

जगमगाता है सितारा बन के तब उम्मीद का
बुझ गए हों सब दिए और कहकशां कोई न हो

ख़ाना-ए-दिल में वो रहता कब किसी के साथ है
जलवा-गर होता है वो जब मेहमाँ कोई न हो

कैसे मुमकिन है के क़िस्से जिस से सब वाबस्ता हों
वो चले और साथ उस के दास्ताँ कोई न हो

सारे आलम पर वो लिख देता है उस का नाम जब
कोई ख़ुद को यूँ मिटा ले के निशां कोई न हो

बन के लश्‍कर साथ हो जाता है वो ‘फय्याज़’ जब
हम-सफ़र कोई न हो और कारवाँ कोई न हो
फ़य्याज़ फ़ारुक़ी
About the poet

फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

  1. जुगनू हवा में ले कि उजाले निकल पड़े - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    जुगनू हवा में ले कि उजाले निकल पड़ेयूँ तीरगी से लड़ने जियाले निकल पड़े

    12.4K reads
  2. कहानी हो कोई भी तेरा क़िस्सा हो ही जाती है - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    कहानी हो कोई भी तेरा क़िस्सा हो ही जाती हैकोई तस्वीर देखूँ तेरा चेहरा हो ही जाती है

    12.4K reads
  3. किसी को सोचना दिल का गुदाज़ हो जाना - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    किसी को सोचना दिल का गुदाज़ हो जानाहवा की छेड़ से पत्तों का साज़ हो जाना

    12.4K reads
  4. निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़ताबी - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़ताबीइक आन में उफ़ुक का आँचल हुआ गुलाबी

    12.4K reads
  5. शिकवा हम तुझ से भला तेज़ हवा क्या करते - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    शिकवा हम तुझ से भला तेज़ हवा क्या करतेघर तो अपने ही चराग़ों से जला क्या करते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like