किसी को सोचना दिल का गुदाज़ हो जाना - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

फ़य्याज़ फ़ारुक़ीफ़य्याज़ फ़ारुक़ी

3 min read · 12.4K reads

किसी को सोचना दिल का गुदाज़ हो जाना
हवा की छेड़ से पत्तों का साज़ हो जाना

कभी वो गुफ़्तगू जैसे के कुछ छुपा ही नहीं
कभी वो बोलती आँखों का राज़ हो जाना

बढ़ाना हाथ पकड़ने को रंग मुट्ठी में
तो तितलियों के परों का दराज हो जाना

कभी तो गफ़लतें सजदों में और कभी यूँ भी
के उस को सोच ही लेना नमाज़ हो जाना

वो डूबता हुआ सूरज वो कारवाँ का ग़ुबार
हक़ीक़तों का भी पल में मजा़ज हो जाना

किवाड़ खुलते हों जैसे किसी ख़ज़ाने के
वो ख़्वाब ख़्वाब सी आँखों का बाज़ हो जाना
फ़य्याज़ फ़ारुक़ी
About the poet

फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

  1. जुगनू हवा में ले कि उजाले निकल पड़े - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    जुगनू हवा में ले कि उजाले निकल पड़ेयूँ तीरगी से लड़ने जियाले निकल पड़े

    12.4K reads
  2. कहानी हो कोई भी तेरा क़िस्सा हो ही जाती है - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    कहानी हो कोई भी तेरा क़िस्सा हो ही जाती हैकोई तस्वीर देखूँ तेरा चेहरा हो ही जाती है

    12.4K reads
  3. निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़ताबी - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़ताबीइक आन में उफ़ुक का आँचल हुआ गुलाबी

    12.4K reads
  4. राह में उस की चलें और इम्तिहाँ कोई न हो - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    राह में उस की चलें और इम्तिहाँ कोई न होकैसे मुमकिन है के आतिश हो धुआँ कोई न हो

    12.4K reads
  5. शिकवा हम तुझ से भला तेज़ हवा क्या करते - फ़य्याज़ फ़ारुक़ी

    शिकवा हम तुझ से भला तेज़ हवा क्या करतेघर तो अपने ही चराग़ों से जला क्या करते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like