बे-सबब हम से जुदाई न करो - फ़ायज़ देहलवी

फ़ायज़ देहलवीफ़ायज़ देहलवी

2 min read · 12.4K reads

बे-सबब हम से जुदाई न करो
मुझ से आशिक़ से बुराई न करो

ख़ाक-साराँ को न करिए पामाल
जग में फ़िरऔन सी ख़ुदाई न करो

बे-गुनाहाँ कूँ न कर डालो क़त्ल
आह कूँ तीर-ए-हवाई न करो

एक दिल तुम से नहीं है राज़ी
जग में हर इक सूँ बुराई न करो

महव है ‘फाएज़’-ए-शैदा तुम पर
उस से हर लहज़ा बखाई न करो
फ़ायज़ देहलवी
About the poet

फ़ायज़ देहलवी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like