तुझ बिना दिल को बे-क़रारी है - फ़ायज़ देहलवी

फ़ायज़ देहलवीफ़ायज़ देहलवी

2 min read · 12.4K reads

तुझ बिना दिल को बे-क़रारी है
दम-ब-दम मुझ को आह ओ ज़ारी है

हाथ तेरे जो देखी है तलवार
आरजू दिल को जाँ-सिपारी है

मुझ को औरों से कुछ नहीं है काम
तुझ से हर दम उम्मीद-वारी है

हम से तुझ को नहीं मिलाप कभी
ये मगर जग में तौर-ए-यारी है

आह कूँ दिल में मैं छुपाता हूँ
लाज़िम-ए-इश्‍क पर्दा-दारी है

गिर रहा तेरी राह पर ‘फाएज़’
इश्‍क की शर्त ख़ाक-सारी है
फ़ायज़ देहलवी
About the poet

फ़ायज़ देहलवी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like