रंज-ओ-हुज़्न-ओ-मलाल ना साईं
कोई मेरा कमाल ना साईं
इक तिरे बा'द हो मिरे दिल में
और कोई ख़याल ना साईं
बख़्त में है तिरी नज़र तो फिर
बख़्त में हो ज़वाल ना साईं
बादशाहा तिरी है सरदारी
मैं करूँगी सवाल ना साईं
है यक़ीं आप लौट आएँगे
कब रहा एहतिमाल ना साईं
अब 'रबाब' आदत-ए-अज़िय्यत है
मैं रहूँ और निढाल ना साईं








