मुझे मोहब्बत है हसीन चेहरों से
हसीं फूलों से
लहलहाते सब्ज़ा-ज़ारों से
गुनगुनाते आबशारों से
मुझे मोहब्बत है
अपनों से प्यारों से
ग़म से ग़मगुसारों से
इंसाँ से इंसाँ के परस्तारों से
मोहब्बत को इल्ज़ाम न दो
हवस का नाम न दो
मोहब्बत इक जज़्बा है मोहब्बत का
मुझे मोहब्बत है
ज़मीं से आसमाँ से
चाँद तारों से
दुनिया से दुनिया के ख़ालिक़ से








