हुस्न-ए-सादा का वार आँखें हैं

फ़ौज़िया रबाबफ़ौज़िया रबाब25 Jul 1988

1 min read · 12.4K reads

हुस्न-ए-सादा का वार आँखें हैं

बिन तिरे बे-क़रार आँखें हैं

मेरी जानिब है जो तिरा चेहरा

मेरी जानिब हज़ार आँखें हैं

ऐब तेरा कहाँ छुपेगा अब

शहर में बे-शुमार आँखें हैं

मैं ने तर्ज़-ए-वफ़ा था अपनाया

इस लिए अश्क-बार आँखें हैं

पारसाई कहाँ गई बोलो

आज क्यों दाग़-दार आँखें हैं

एक नक़्शा था ख़्वाब का खींचा

इस लिए तार तार आँखें हैं

जैसे इन में सहाब रहते हों

कितनी ज़ार-ओ-क़तार आँखें हैं

जिन की ता'बीर में मिले वहशत

ऐसे ख़्वाबों पे बार आँखें हैं

वो जो चेहरा ही पढ़ नहीं सकतीं

कितनी जाहिल गंवार आँखें हैं

वो नज़र आर-पार होती है

हाए क्या दिल-फ़िगार आँखें हैं

ख़्वाब देखा 'रबाब' ने क्यूँकर

इस लिए सू-ए-दार आँखे हैं

फ़ौज़िया रबाब
About the poet

फ़ौज़िया रबाब

मूल नाम : फ़ौज़िया कुरैशी जन्म : 25 Jul 1988 | बिजनौर, उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की नई पीढ़ी की मशहूर शायरा, आलोचक और पत्रकार फौज़िया रबाब का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) के एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनका पैतृक स्थान उतर प्रदेश की प्रसिद्ध सरज़मीन बिजनौर है। वो शादी के ब…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like