ग़ज़लों में अब वो रंग न रानाई रह गई - फ़ारूक़ शमीम

फ़ारूक़ शमीमफ़ारूक़ शमीम30 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

ग़ज़लों में अब वो रंग न रानाई रह गई
कुछ रह गई तो क़ाफ़िया-पैमाई रह गई

लफ़्ज़ों का ये हिसार बुलंदी न छू सका
यूँ भी मिरे ख़याल की गहराई रह गई

क्या सोचिए कि रिश्ता-ए-दीवार क्या हुआ
धूपों से अब जो मारका-आराई रह गई

कब जाने साथ छोड़ दें दिल की ये धड़कनें
हर वक़्त सोचती यही तन्हाई रह गई

अपने ही फ़न की आग में जलते रहे ‘शमीम’
होंटों पे सब के हौसला-अफ़ज़ाई रह गई
फ़ारूक़ शमीम
About the poet

फ़ारूक़ शमीम

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़ारूक़ शमीम

  1. दर्द के चेहरे बदल जाते हैं क्यूँ - फ़ारूक़ शमीम

    दर्द के चेहरे बदल जाते हैं क्यूँमर्सिए नग़मों में ढल जाते हैं क्यूँ

    12.4K reads
  2. हर एक लफ़्ज़ में पोशीदा इक अलाव न रख - फ़ारूक़ शमीम

    हर एक लफ़्ज़ में पोशीदा इक अलाव न रखहै दोस्ती तो तकल्लुफ़ का रख-रखाव न रख

    12.4K reads
  3. जो ख़ुद पे बैठे बिठाए ज़वाल ले आए - फ़ारूक़ शमीम

    जो ख़ुद पे बैठे बिठाए ज़वाल ले आएकहाँ से हम भी लिखा कर कमाल ले आए

    12.4K reads
  4. मैं तो लम्हात की साज़िश का निशाना ठहरा - फ़ारूक़ शमीम

    मैं तो लम्हात की साज़िश का निशाना ठहरातू जो ठहरा तो तिरे साथ ज़माना ठहरा

    12.4K reads
  5. सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैं - फ़ारूक़ शमीम

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like