सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैं - फ़ारूक़ शमीम

फ़ारूक़ शमीमफ़ारूक़ शमीम30 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैं
आज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

वक़्त इक मौज है आता है गुज़र जाता है
डूब जाते हैं जो लम्हात उभरते कब हैं

यूँ भी लगता है तिरी याद बहुत है लेकिन
ज़ख़्म ये दिल के तिरी याद से भरते कब हैं

लहर के सामने साहिल की हक़ीक़त क्या है
जिन को जीना है वो हालात से डरते कब हैं

ये अलब बात है लहजे में उदासी है ‘शमीम’
वर्ना हम दर्द का इज़हार भी करते कब हैं
फ़ारूक़ शमीम
About the poet

फ़ारूक़ शमीम

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़ारूक़ शमीम

  1. दर्द के चेहरे बदल जाते हैं क्यूँ - फ़ारूक़ शमीम

    दर्द के चेहरे बदल जाते हैं क्यूँमर्सिए नग़मों में ढल जाते हैं क्यूँ

    12.4K reads
  2. ग़ज़लों में अब वो रंग न रानाई रह गई - फ़ारूक़ शमीम

    ग़ज़लों में अब वो रंग न रानाई रह गईकुछ रह गई तो क़ाफ़िया-पैमाई रह गई

    12.4K reads
  3. हर एक लफ़्ज़ में पोशीदा इक अलाव न रख - फ़ारूक़ शमीम

    हर एक लफ़्ज़ में पोशीदा इक अलाव न रखहै दोस्ती तो तकल्लुफ़ का रख-रखाव न रख

    12.4K reads
  4. जो ख़ुद पे बैठे बिठाए ज़वाल ले आए - फ़ारूक़ शमीम

    जो ख़ुद पे बैठे बिठाए ज़वाल ले आएकहाँ से हम भी लिखा कर कमाल ले आए

    12.4K reads
  5. मैं तो लम्हात की साज़िश का निशाना ठहरा - फ़ारूक़ शमीम

    मैं तो लम्हात की साज़िश का निशाना ठहरातू जो ठहरा तो तिरे साथ ज़माना ठहरा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like