तुम्हारे क़स्र-आज़ादी के मेमारों ने क्या पाया - फ़ारूक़ बाँसपारी

फ़ारूक़ बाँसपारीफ़ारूक़ बाँसपारी

4 min read · 12.4K reads

तुम्हारे क़स्र-आज़ादी के मेमारों ने क्या पाया
जहाँ-बाज़ों की बन आई जहाँ-कारों ने क्या पाया

सितारों से शब-ए-ग़म का तो दामन जगमगा उठा
मगर आँसू बहा कर हिज्र के मारों ने क्या पाया

नक़ीब-ए-अहद-ए-ज़र्रीं सिर्फ़ इतना मुझ को बतला दे
तुलू-ए-सुब्ह-ए-नौ बर-हक़ मगर तारों ने क्या पाया

जुनूँ की बात छोड़ों इस गए घर का ठिकाना क्या
फ़रेब-ए-अक़्ल ओ हिकमत के परस्तारों ने क्या पाया

सर-अफ़राज़ी मिली अहल-ए-हवस की पारसाई को
मगर तेरी मोहब्बत के गुनहगारों ने क्या पाया

खिलौने दे दिए कुछ आप ने दस्त-ए-तमन्ना में
ब-जुज़ दाग़-ए-जिगर आईना-बरदारों ने क्या पाया

मिली सर फोड़ते ही क़ैद-ए-हस्ती से भी आज़ादी
रूकावट डाल कर ज़िंदाँ की दीवारों ने क्या पाया

हमारे सामने ही बैठ कर ‘फ़ारूक़’ मसनद पर
हमीं से पूछते हो फिर कि ग़द्दारों ने क्या पाया
फ़ारूक़ बाँसपारी
About the poet

फ़ारूक़ बाँसपारी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from फ़ारूक़ बाँसपारी

  1. ब-रोज़-ए-हश्र मिरे साथ दिल-लगी ही तो है - फ़ारूक़ बाँसपारी

    ब-रोज़-ए-हश्र मिरे साथ दिल-लगी ही तो हैकि जैसे बात कोई आप से छुपी ही तो है

    12.4K reads
  2. दिल-ए-ईज़ा-तलब ले तेरा कहना कर लिया मैं ने - फ़ारूक़ बाँसपारी

    दिल-ए-ईज़ा-तलब ले तेरा कहना कर लिया मैं नेकिसी कि हिज्र में जीना गवारा कर लिया मैं ने

    12.4K reads
  3. जो रहा यूँ सलामत मिरा जज़्ब-ए-वालहाना - फ़ारूक़ बाँसपारी

    जो रहा यूँ सलामत मिरा जज़्ब-ए-वालहानामुझे ख़ुद करेगा सज्दा तिरा संग-ए-अस्ताना

    12.4K reads
  4. कभी बे-नियाज़-ए-मख़्ज़न कभी दुश्मन-ए-किनारा - फ़ारूक़ बाँसपारी

    कभी बे-नियाज़-ए-मख़्ज़न कभी दुश्मन-ए-किनाराकहीं तुझ को ले न डूबे तिरी ज़िंदगी का धारा

    12.4K reads
  5. ख़ुशी से फोलें न अहल-ए-सहरा अभी कहाँ से बहार आई - फ़ारूक़ बाँसपारी

    ख़ुशी से फोलें न अहल-ए-सहरा अभी कहाँ से बहार आईअभी तो पहुँचा है आबलों तक मिरा मज़ाक़-ए-बरहना-पाई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायदादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली