ब-रोज़-ए-हश्र मिरे साथ दिल-लगी ही तो है - फ़ारूक़ बाँसपारी

फ़ारूक़ बाँसपारीफ़ारूक़ बाँसपारी

3 min read · 12.4K reads

ब-रोज़-ए-हश्र मिरे साथ दिल-लगी ही तो है
कि जैसे बात कोई आप से छुपी ही तो है

न छेड़ो बादा-कशो मय-कदे में वाइज़ को
बहक के आ गया बेचारा आदमी ही तो है

क़ुसूर हो गया क़दमों पे लोट जाने का
बुरा न मानिए सरकार बे-ख़ुदी ही तो है

रियाज़-ए-ख़ुल्द का इतना बढ़ा चढ़ा के बयाँ
कि जैसे वो मिरे महबूब की गली ही तो है

यक़ीं मुझे भी है वो आएँगे ज़रूर मगर
वफ़ा करेगी कहाँ तक कि ज़िंदगी ही तो है

मिरे बग़ैर अंधेरा तुम्हें सताएगा
सहर को शाम बना देगी आशिक़ी ही तो है

ब-चश्म-ए-नम तिरी दरगाह से गया ‘फ़ारूक़’
ख़ता मुआफ़ कि ये बंदा-परवरी ही तो है
फ़ारूक़ बाँसपारी
About the poet

फ़ारूक़ बाँसपारी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from फ़ारूक़ बाँसपारी

  1. दिल-ए-ईज़ा-तलब ले तेरा कहना कर लिया मैं ने - फ़ारूक़ बाँसपारी

    दिल-ए-ईज़ा-तलब ले तेरा कहना कर लिया मैं नेकिसी कि हिज्र में जीना गवारा कर लिया मैं ने

    12.4K reads
  2. जो रहा यूँ सलामत मिरा जज़्ब-ए-वालहाना - फ़ारूक़ बाँसपारी

    जो रहा यूँ सलामत मिरा जज़्ब-ए-वालहानामुझे ख़ुद करेगा सज्दा तिरा संग-ए-अस्ताना

    12.4K reads
  3. कभी बे-नियाज़-ए-मख़्ज़न कभी दुश्मन-ए-किनारा - फ़ारूक़ बाँसपारी

    कभी बे-नियाज़-ए-मख़्ज़न कभी दुश्मन-ए-किनाराकहीं तुझ को ले न डूबे तिरी ज़िंदगी का धारा

    12.4K reads
  4. ख़ुशी से फोलें न अहल-ए-सहरा अभी कहाँ से बहार आई - फ़ारूक़ बाँसपारी

    ख़ुशी से फोलें न अहल-ए-सहरा अभी कहाँ से बहार आईअभी तो पहुँचा है आबलों तक मिरा मज़ाक़-ए-बरहना-पाई

    12.4K reads
  5. कोहसार का ख़ूगर है न पांबद-ए-गुलिस्ताँ - फ़ारूक़ बाँसपारी

    कोहसार का ख़ूगर है न पांबद-ए-गुलिस्ताँआज़ाद है हर क़ैद-ए-मक़ामी से मुसलमाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like