जो रहा यूँ सलामत मिरा जज़्ब-ए-वालहाना - फ़ारूक़ बाँसपारी

फ़ारूक़ बाँसपारीफ़ारूक़ बाँसपारी

4 min read · 12.4K reads

जो रहा यूँ सलामत मिरा जज़्ब-ए-वालहाना
मुझे ख़ुद करेगा सज्दा तिरा संग-ए-अस्ताना

रह-ए-हक़ के हादसों का न सुना मुझे फ़साना
तिरी रहबरी ग़लत थी कि बहक गया ज़माना

मैं जहान-ए-होश-ओ-इरफ़ाँ ब-लिबास-ए-काफ़िराना
ब-हिजाब-ए-पारसाई तू हमा शराब-ख़ाना

तुझे याद है सितमगर कोई और भी फ़साना
वही ज़िक्र-ए-आब-ओ-दाना वही फ़िक्र-ए-ताएराना

मिरी ज़िंदगी का महवर यही सोज़ ओ साज़-ए-हस्ती
कभी जज़्बा-ए-वालिहाना कभी ज़ब्त-ए-आरिफ़ाना

तिरा जज़्बा-ए-रिफ़ाक़त मिरा साथ कैसे देगा
कि मैं ज़िंदा-ए-कोहिस्ताँ तू हलाक-ए-आशियाना

मिरी बज़्म-ए-फ़िक्र में है यही कशमकश अज़ल से
कभी छा गई हक़ीक़त तो कभी जम गया फ़साना

वो बजाए आह ‘फ़ारूक़’ अभी वाह कर रहे हैं
अभी दर्द से है ख़ाली ये नवा-ए-आशिक़ाना
फ़ारूक़ बाँसपारी
About the poet

फ़ारूक़ बाँसपारी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from फ़ारूक़ बाँसपारी

  1. ब-रोज़-ए-हश्र मिरे साथ दिल-लगी ही तो है - फ़ारूक़ बाँसपारी

    ब-रोज़-ए-हश्र मिरे साथ दिल-लगी ही तो हैकि जैसे बात कोई आप से छुपी ही तो है

    12.4K reads
  2. दिल-ए-ईज़ा-तलब ले तेरा कहना कर लिया मैं ने - फ़ारूक़ बाँसपारी

    दिल-ए-ईज़ा-तलब ले तेरा कहना कर लिया मैं नेकिसी कि हिज्र में जीना गवारा कर लिया मैं ने

    12.4K reads
  3. कभी बे-नियाज़-ए-मख़्ज़न कभी दुश्मन-ए-किनारा - फ़ारूक़ बाँसपारी

    कभी बे-नियाज़-ए-मख़्ज़न कभी दुश्मन-ए-किनाराकहीं तुझ को ले न डूबे तिरी ज़िंदगी का धारा

    12.4K reads
  4. ख़ुशी से फोलें न अहल-ए-सहरा अभी कहाँ से बहार आई - फ़ारूक़ बाँसपारी

    ख़ुशी से फोलें न अहल-ए-सहरा अभी कहाँ से बहार आईअभी तो पहुँचा है आबलों तक मिरा मज़ाक़-ए-बरहना-पाई

    12.4K reads
  5. कोहसार का ख़ूगर है न पांबद-ए-गुलिस्ताँ - फ़ारूक़ बाँसपारी

    कोहसार का ख़ूगर है न पांबद-ए-गुलिस्ताँआज़ाद है हर क़ैद-ए-मक़ामी से मुसलमाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like