ये कैसे मोड़ पे इक मेहरबान छोड़ गया

फ़रहत ज़ाहिदफ़रहत ज़ाहिद23 Mar 1960

1 min read · 12.4K reads

ये कैसे मोड़ पे इक मेहरबान छोड़ गया

हवा के रुख़ पे खुले बादबान छोड़ गया

नवादिरात की क़ीमत लगाने निकला था

जो आब्दार बदन पर निशान छोड़ गया

तमाम लोग जिसे क़ातिलों की सफ़ में रखें

वो मेरे सहन में अपनी कमान छोड़ गया

दर-ए-दुआ से तमन्नाओं के दरीचे तक

वो मेरे वास्ते इक इम्तिहान छोड़ गया

पहन लिया है अब उस ने भी शहर का लहजा

ये क्या हुआ कि वो अपनी ज़बान छोड़ गया

फ़रहत ज़ाहिद
About the poet

फ़रहत ज़ाहिद

मूल नाम : फ़रहत सुल्ताना जन्म : 23 Mar 1960 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2014215517

View profile & all 22 Poems / Stories

More from फ़रहत ज़ाहिद

  1. औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँ

    औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँइक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ

    12.5K reads
  2. याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोग

    याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोगकिस की मीरास थे और किस के हवाले हुए लोग

    12.4K reads
  3. लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थे

    लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थेदिल के अच्छे लोग थे लेकिन थोड़े से जज़्बाती थे

    12.4K reads
  4. उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता है

    उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता हैजैसे धूप में बारिश होना अच्छा लगता है

    12.4K reads
  5. हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गया

    हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गयाशहज़ादियों को बाम पर लाया नहीं गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी