लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थे

फ़रहत ज़ाहिदफ़रहत ज़ाहिद23 Mar 1960

1 min read · 12.4K reads

लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थे

दिल के अच्छे लोग थे लेकिन थोड़े से जज़्बाती थे

अब भी अक्सर ख़्वाब में उन के धुँदले चेहरे आते हैं

मेरी गुड़िया की शादी में जो नन्हे बाराती थे

अपने गिर्द लकीरें खींचें और फिर उन में क़ैद हुए

इस दुनिया में खेल थे जितने सारे ही तबक़ाती थे

झोंपड़ियों में रहने वाले उन की फ़ितरत जान गए

कभी कभी चढ़ आने वाले नाले जो बरसाती थे

जिस बादल ने सुख बरसाया जिस की छाँव में प्रीत मिली

आँखें खोल के देखा तो वो सब मौसम लम्हाती थे

जिन को बड़ा माना था मैं ने 'फ़रहत' वो क्यूँ भूल गए

कुछ गोशे मेरे जीवन के बिल्कुल मेरे ज़ाती थे

फ़रहत ज़ाहिद
About the poet

फ़रहत ज़ाहिद

मूल नाम : फ़रहत सुल्ताना जन्म : 23 Mar 1960 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2014215517

View profile & all 22 Poems / Stories

More from फ़रहत ज़ाहिद

  1. औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँ

    औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँइक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ

    12.5K reads
  2. याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोग

    याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोगकिस की मीरास थे और किस के हवाले हुए लोग

    12.4K reads
  3. उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता है

    उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता हैजैसे धूप में बारिश होना अच्छा लगता है

    12.4K reads
  4. हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गया

    हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गयाशहज़ादियों को बाम पर लाया नहीं गया

    12.4K reads
  5. ख़ुश्बू की तरह मिलता है वा'दा नहीं करता

    ख़ुश्बू की तरह मिलता है वा'दा नहीं करतामौसम का परिंदा है ठिकाना नहीं करता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like