खिड़की खोल के देखो मौसम अच्छा है

फ़रहत ज़ाहिदफ़रहत ज़ाहिद23 Mar 1960

1 min read · 12.4K reads

खिड़की खोल के देखो मौसम अच्छा है

चिड़ियो पर फैलाओ मौसम अच्छा है

अपनी धरती जैसा कोई और नहीं

लौट के वापस आओ मौसम अच्छा है

सच्चाई के रंग हवा में फैल गए

चुनरी को लहराओ मौसम अच्छा है

ख़त्म न होने देना अपना जोश-ओ-जुनूँ

इश्क़ को साथ मिलाओ मौसम अच्छा है

वादे चूम रहे हैं अपनी चौखट को

झूमो नाचो गाओ मौसम अच्छा है

कैसे कैसे दुख झेले थे रस्ते में

ज़ख़्मों को सहलाओ मौसम अच्छा है

फ़रहत ज़ाहिद
About the poet

फ़रहत ज़ाहिद

मूल नाम : फ़रहत सुल्ताना जन्म : 23 Mar 1960 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2014215517

View profile & all 22 Poems / Stories

More from फ़रहत ज़ाहिद

  1. औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँ

    औरत हूँ मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूँइक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूँ

    12.5K reads
  2. याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोग

    याद आते ही रहे दिल से निकाले हुए लोगकिस की मीरास थे और किस के हवाले हुए लोग

    12.4K reads
  3. लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थे

    लाख रहे शहरों में फिर भी अंदर से देहाती थेदिल के अच्छे लोग थे लेकिन थोड़े से जज़्बाती थे

    12.4K reads
  4. उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता है

    उस की ख़ातिर रोना हँसना अच्छा लगता हैजैसे धूप में बारिश होना अच्छा लगता है

    12.4K reads
  5. हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गया

    हक़-मेहर कितना होगा बताया नहीं गयाशहज़ादियों को बाम पर लाया नहीं गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी