ज़िंदगी को उदास कर भी गया - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी को उदास कर भी गया
वो के मौसम था इक गुज़र भी गया

सारे हमदर्द बिछड़े जाते हैं
दिल को रोते ही थे जिगर भी गया

ख़ैर मंज़िल तो हमको क्या मिलती
शौक़-ए-मंज़िल में हमसफ़र भी गया

मौत से हार मान ली आख़िर
चेहरा-ए-ज़िंदगी उतर भी गया
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like