प्यार करने की ये इस दिल को सज़ा दी जाए - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads


प्यार करने की यह इस दिल को सज़ा दी जाए
उसकी तस्वीर सरे-आम लगा दी जाए

ख़त में इस बार उसे भेजिये सूखा पत्ता
और उस पत्ते पे इक आँख बना दी जाए

इतनी पी जाए कि मिट जाए मन-ओ-तू[1]की तमीज़
यानि ये होश की दीवार गिरा दी जाए

आज हर शय का असर लगता है उल्टा यारो
आज `शहज़ाद को जीने की दुआ दी जाए
 
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like