क्या ख़बर थी के मैं इस दर्जा बदल जाऊँगा - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads

क्या ख़बर थी के मैं इस दर्जा बदल जाऊँगा
तुझ को खो दूंगा, तेरे ग़म से संभल जाऊँगा

अजनबी बन के मिलूँगा तुझे मैं महफ़िल में
तूने छेड़ी भी तो मैं बात बदल जाऊँगा

ढूँढ पाए ना जहां याद भी तेरी मुझ को
ऐसे जंगल में किसी रोज़ निकल जाऊँगा

ज़िद में आये हुए मासूम से बच्चे की तरह
खुद ही कश्ती को डुबोने पे मचल जाऊँगा
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे