कोई भी हम-सफ़र नहीं होता - फ़रहत कानपुरी

फ़रहत कानपुरीफ़रहत कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

कोई भी हम-सफ़र नहीं होता
दर्द क्यूँ रात भर नहीं होता

राह-ए-दिल ख़ुद-ब-ख़ुद है मिल जाती
कोई भर राहबर नहीं होता

आह का भी न ज़िक्र कर ऐ दिल
आह में भी असर नहीं होता

दिल को आसूदगी भी क्यूँकर हो
ग़म से शीर-ओ-शकर नहीं होता

आह ऐ बे-ख़बर ये बे-ख़बरी
दिल-ए-नादाँ ख़बर नहीं होता

दिल की राहें जुदा हैं दुनिया से
कोई भी राहबर नहीं होता

अब तो महफ़िल से चल दिया ‘फ़रहत’
अब किसी का गुज़र नहीं होता
फ़रहत कानपुरी
About the poet

फ़रहत कानपुरी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like