आँखों में बसे हो तुम आँखों में अयाँ हो कर - फ़रहत कानपुरी

फ़रहत कानपुरीफ़रहत कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

आँखों में बसे हो तुम आँखों में अयाँ हो कर
दिल ही मे न रह जाओ आँखों से निहाँ हो कर

हाँ लब पे भी आ जाओ अंदाज़-ए-बयाँ हो कर
आँखों में भी आ जाओ अब दिल की ज़बाँ हो कर

खुल जाओ कभी मुझे से मिल जाओ कभी मुझ को
रहते हो मिरे दिल में उल्फ़त का गुमाँ हो कर

है शैख़ का ये आलम अल्लाह से बदमस्ती
आँखों ही से ज़ाहिर है आया है जहाँ हो कर

बदनामी ओ बर्बादी अंजाम-ए-मोहब्बत हैं
दुनिया में रहा ‘फ़रहत’ रूस्वा-ए-जहाँ हो कर
फ़रहत कानपुरी
About the poet

फ़रहत कानपुरी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like