वस्ल के लम्हे कहानी हो गए - फ़रहत कानपुरी

फ़रहत कानपुरीफ़रहत कानपुरी

4 min read · 12.4K reads

वस्ल के लम्हे कहानी हो गए
शब के मोती सुब्ह पानी हो गए

रफ़्ता रफ़्ता ज़िंदगानी हो गए
ग़म के लम्हे जावेदानी हो गए

दौलत-ए-अहद-ए-जवानी हो गए
चंद लम्हे जो कहानी हो गए

कैसी कुछ रंगीनियाँ थीं जिन से हम
महव-ए-सैर-ए-दहर-ए-फ़ानी हो गए

सुख भरे दुख दुख भरे सुख सब के सब
वाक़िआत-ए-ज़िंदगानी हो गए

मुस्कुराए आप जाने किस लिए
हम रहीं-ए-शादमानी हो गए

बातों ही बातों में रातें उड़ गईं
हाए वो दिन भी कहानी हो गए

तुम ने कुछ देखा ख़ुलूस-ए-जज़्ब-ए-शौक़
संग-रेज़े गुल के पानी हो गए

‘फ़रहत’ ऐसी बुत-परस्ती के निसार
बुत भी महव-ए-लन-तरानी हो गए
फ़रहत कानपुरी
About the poet

फ़रहत कानपुरी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी