पहुँची है किस मक़ाम पे तिश्ना-लबों की प्यास
पलकों को हम ने देखा है अश्कों के आस-पास
बुझती नहीं है ओस से शायद गुलों की प्यास
आँसू ही कुछ बिखेर दूँ शबनम के आस-पास
ख़ुश किस तरह से रहते हैं वीराँ घरों में लोग
अपना तो हो गया है भरे घर में जी उदास
लगता है इस जहाँ में ख़ुशी ही नहीं रही
जैसे उदास आप हैं वैसे हैं हम उदास
किस तरह निभ सकेगी ज़माने से दोस्ती
मैं भी हूँ ग़म-शनास मिरा दिल भी ग़म-शनास
'फ़रहत' मुझे अज़ल से मिला था यही मिज़ाज
और कुछ मुझे ज़माने ने रखा है बद-हवास








