तौर जीने के बदल कर देख लें
वक़्त के साँचे में ढल कर देख लें
दिल से बाहर भी हैं कितनी बस्तियाँ
दिल की दुनिया से निकल कर देख लें
एक पहलू ज़िंदगी का और है
ज़ाविया अपना बदल कर देख लें
वक़्त क्या है वक़्त की पहचान क्या
आओ इस के साथ चल कर देख लें
वैसे दिल को काम ये आता नहीं
वो सँभाले तो सँभल कर देख लें
ख़्वाहिशों के हैं भँवर चारों तरफ़
इस तलातुम से निकल कर देख लें








