बे-सुतूँ इक आसमाँ को देखते रहते हैं हम

फ़रहत इक़बालफ़रहत इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

बे-सुतूँ इक आसमाँ को देखते रहते हैं हम

इक ख़ला-ए-बे-कराँ को देखते रहते हैं हम

क्या बशर का हाल हो जाता है उन के दरमियाँ

इस ज़मीन-ओ-आसमाँ को देखते रहते हैं हम

रहबरों की भीड़ में कुछ राहज़न भी हैं शरीक

अब तो मीर-ए-कारवाँ को देखते रहते हैं हम

है ख़ता किस की सज़ा मिलती है किस को देखिए

अब जलाल-ए-हुक्मराँ को देखते रहते हैं हम

ठीक करने की तो कोशिश की मगर अंजाम-ए-कार

अपने इस बिगड़े जहाँ को देखते रहते हैं हम

हर घड़ी पेश-ए-नज़र रहती है 'फ़रहत' मस्लहत

हर घड़ी सूद-ओ-ज़ियाँ को देखते रहते हैं हम

फ़रहत इक़बाल
About the poet

फ़रहत इक़बाल

View profile & all 4 Poems / Stories