मिरी लौ लगी है तुझ से ग़म-ए-ज़िंदगी मिटा दे

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

मिरी लौ लगी है तुझ से ग़म-ए-ज़िंदगी मिटा दे

तिरा नाम है मसीहा मिरे दर्द की दवा दे

मिरी प्यास बढ़ रही है मिरा दिल सुलग रहा है

जो नहीं है जाम साक़ी तो निगाह से पिला दे

मिरा मुद्दआ' है इतना तू अगर करे गवारा

मैं फ़क़ीर-ए-आस्ताँ हूँ मुझे बंदगी सिखा दे

मुझे शौक़-ए-बंदगी में यही एक आरज़ू है

तिरा नक़्श-ए-पा जहाँ हो मिरा सर वहीं झुका दे

मुझे देख कर परेशाँ क्या कहेगा ये ज़माना

मैं भटक रहा हूँ दर दर मुझे आ के आसरा दे

तिरा जाम जाम-ए-कौसर तिरा मय-कदा है जन्नत

मिरे हाल पे करम कर मिरी तिश्नगी बुझा दे

जिसे आप चाहते थे वो 'फ़ना' है अब कफ़न में

कोई जा के आज उन को ज़रा ये ख़बर सुना दे

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like