मैं ज़ख्म खा के गिरा था के थाम उस ने लिया - फ़ैसल अजमी

फ़ैसल अजमीफ़ैसल अजमी

3 min read · 12.4K reads

मैं ज़ख्म खा के गिरा था के थाम उस ने लिया
मुआफ कर के मुझे इंतिकाम उस ने लिया

मैं सो गया तो कोई नींद से उठा मुझ में
फिर अपने हाथ में सब इंतिज़ाम उस ने लिया

कभी भुलाया कभी याद कर लिया उस को
ये काम है तो बहुत मुझ से काम उस ने लिया

न जाने किस को पुकारा गले लगा के मुझे
मगर वो मेार नहीं था जो नाम उस ने लिया

बहार आई तो फूलों से उन की ख़ुश-बू ली
हवा चली तो हवा से ख़िराम उस ने लिया

फ़ना ने कफछ नहीं माँगा सवाल करते हुए
इसी अदा पे ख़ुदा से दवाम उस ने लिया
फ़ैसल अजमी
About the poet

फ़ैसल अजमी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from फ़ैसल अजमी

  1. अदावतों में जो ख़ल्क़-ए-ख़ुदा लगी हुई है - फ़ैसल अजमी

    अदावतों में जो ख़ल्क़-ए-ख़ुदा लगी हुई हैमोहब्बतों को कोई बद-दुआ लगी हुई है

    12.4K reads
  2. दुख नहीं है के जल रहा हूँ मैं - फ़ैसल अजमी

    दुख नहीं है के जल रहा हूँ मैंरौशनी में बदल रहा हूँ मैं

    12.4K reads
  3. गिर जाए जो दीवार तो मातम नहीं करते - फ़ैसल अजमी

    गिर जाए जो दीवार तो मातम नहीं करतेकरते हैं बहुत लोग मगर हम नहीं करते

    12.4K reads
  4. हर शख़्स परेशान है घबराया हुआ है - फ़ैसल अजमी

    हर शख़्स परेशान है घबराया हुआ हैमहताब बड़ी देर से गहनाया हुआ है

    12.4K reads
  5. हर्फ़ अपने ही मआनी की तरह होता है - फ़ैसल अजमी

    हर्फ़ अपने ही मआनी की तरह होता हैप्यास का ज़ाइका पानी की तरह होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like