गिर जाए जो दीवार तो मातम नहीं करते - फ़ैसल अजमी

फ़ैसल अजमीफ़ैसल अजमी

3 min read · 12.4K reads

गिर जाए जो दीवार तो मातम नहीं करते
करते हैं बहुत लोग मगर हम नहीं करते

है अपनी तबीअत में जो ख़ामी तो यही है
हम इश़्क तो करते हैं मगर कम नहीं करते

नफ़रत से तो बेहतर है के रस्ते ही जुदा हों
बे-कार गुज़र-राहों को बाहम नहीं करते

हर साँस में दोज़ख़ की तपिश सी है मगर हम
सूरज की तरह आग को मद्धम नहीं करते

क्या इल्म के रोते हों तो मर जाते हों ‘फैसल’
वो लोग जो आँखों को कभी नम नहीं करते
फ़ैसल अजमी
About the poet

फ़ैसल अजमी

View profile & all 13 Poems / Stories