अदावतों में जो ख़ल्क़-ए-ख़ुदा लगी हुई है - फ़ैसल अजमी

फ़ैसल अजमीफ़ैसल अजमी

3 min read · 12.4K reads

अदावतों में जो ख़ल्क़-ए-ख़ुदा लगी हुई है
मोहब्बतों को कोई बद-दुआ लगी हुई है

पनाह देती है हम को नशे की बे-ख़बरी
हमारे बीच ख़बर की बला लगी हुई है

कमाल है नज़र-अँदाज करना दरिया को
अगरचे प्यास भी बे-इंतिहा लगी हुई है

पलक झपकते ही ख़्वाहिश ने केनवस बदला
तलाश करने में चेहरा नया लगी हुई है

तू आफ़ताब है जंगल को धूप से भर दे
तेरी नज़र मेरे ख़ेमे पे क्या लगी हुई है

इलाज के लिए किस को बुलाइए साहब
हमारे साथ हमारी अना लगी हुई है
फ़ैसल अजमी
About the poet

फ़ैसल अजमी

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ