अबरू ने तिरे खींची कमाँ जौर-ओ-जफ़ा पर

फ़ाएज़ देहलवीफ़ाएज़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अबरू ने तिरे खींची कमाँ जौर-ओ-जफ़ा पर

क़ुर्बां करूँ सौ जीव तिरे तीर-ए-अदा पर

याक़ूत को लावे नहीं ख़ातिर में कभी वो

जिस की नज़र ऐ यार पड़े तेरी हिना पर

क्या ख़ूब तिरे सर पे लगे चीरा-ए-सालो

क्या ज़ेब देवे बस्मा तिरी सब्ज़ क़बा पर

तुझ दाम में ऐ आहू-ए-चीं बंद है 'फ़ाएज़'

हरगिज़ नहीं उस ताइर-ए-अंदेशा ख़ता पर

फ़ाएज़ देहलवी
About the poet

फ़ाएज़ देहलवी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like