रहे जो ज़िंदगी में ज़िंदगी का आसरा हो कर - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

4 min read · 12.4K reads

रहे जो ज़िंदगी में ज़िंदगी का आसरा हो कर
वही निकले सरीर-आरा क़यामत में ख़ुदा हो कर

हक़ीक़त-दर-हक़ीक़त बुत-कदे में है न काबे में
निगाह-ए-शौक़ धोके दे रही है रहनुमा हो कर

मआल-ए-कार से गुलशन की हर पŸाी लरज़ती है
कि आख़िर रंग-ओ-बू उड़ जाएँगे इक दिन हवा हो कर

अभी कल तक जवानी के ख़ुमिस्ताँ थे निगाहों में
ये दुनिया दो ही दिन में रह गई है क्या से क्या हो कर

मिरे सज़्दों की या रब तिश्ना-कामी क्यूँ नहीं जाती
ये क्या बे-ए‘तिनाई अपने बंदे से ख़ुदा हो कर

सिरिश्त-ए-दिल में किस ने कूट कर भर दी है बेताबी
अज़ल में कौन या रब मुझ से बैठा था ख़फ़ा हो कर

ये पिछली रात ये ख़ामोशियाँ ये डूबते तारे
निगाह-ए-शौक़ बहकी फिर रही है इल्तिजा हो कर

बला से कुछ हो हम ‘एहसान’ अपनी ख़ू न छोड़ेंगे
हमेशा बेवफ़ाओं से मिलेंगे बा-वफ़ा हो कर
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

    हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जागुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

    12.3K reads
  4. इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

    इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दियाऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

    12.4K reads
  5. इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

    इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद करदिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like