मिरे मिटाने की तदबीर थी हिजाब न था - एहसान दानिश

एहसान दानिशएहसान दानिश

5 min read · 12.4K reads

मिरे मिटाने की तदबीर थी हिजाब न था
वगरना कौन से दिन हुस्न बे-नक़ाब न था

अगरचे नाज़कश-ए-साग़र-ए-शराब न था
ख़ुमार-ख़ाने में मुझ सा कोई ख़राब न था

खुला तिलिस्म-ए-तमन्ना तो खुल गया ये भी
कि इक फ़रेब-ए-नज़र था तिरा शबाब न था

ख़याल-ए-दोस्त तिरी जल्वा-ताबियों की क़सम
जो तू न था मिरी दुनिया में आफ़्ताब न था

तिरे फ़िराक़ की रातें थीं इस क़दर मग़्मूम
कि दाग़-ए-ख़ातिर-ए-महज़ूँ था माहताब न था

बुरा हो नाला-ए-पैहम का कुछ दिनों पहले
ख़ामोश रात के दिल में ये पेच-ओ-ताब न था

निगाह मिलते ही ग़श खा के गिर पड़ीं नज़रें
थी एक बर्क़-ए-मुशक्कल तिरा शबाब न था

अज़ल के दिन से हैं हम मस्त-ए-जल्वा-ए-साक़ी
हमारे साामने किस रोज़ आफ़्ताब न था

कुछ अपने साज़-ए-नफ़स की न क़द्र की तू ने
कि इस रबाब से बेहतर कोई रबाब न था

दिल-ए-ख़राब का ‘एहसान’ अब ख़ुदा-हाफ़िज़
ख़राब था मगर ऐसा कभी ख़राब न था
एहसान दानिश
About the poet

एहसान दानिश

View profile & all 11 Poems / Stories

More from एहसान दानिश

  1. आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों की - एहसान दानिश

    आज भड़की रग-ए-वहशत तिरे दीवानों कीक़िस्मतें जागने वाली हैं बयाबानों की

    12.3K reads
  2. बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझे - एहसान दानिश

    बख़्श दी हाल-ए-ज़ुबूँ ने जल्वा-सामानी मुझेकाश मिल जाए ज़माने की परेशानी मुझे

    12.4K reads
  3. हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जा - एहसान दानिश

    हंगामा-ए-ख़ुदी से तू बे-नियाज़ हो जागुम हो के बे-ख़ुद में आगाह-ए-राज़ हो जा

    12.3K reads
  4. इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दिया - एहसान दानिश

    इश्क़ की दुनिया में इक हंगामा बरपा कर दियाऐ ख़याल-ए-दोस्त ये क्या हो गया क्या कर दिया

    12.4K reads
  5. इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर - एहसान दानिश

    इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद करदिल से गिरया आँख से फ़रियाद कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like