हृदय की दृढता एव शक्ति में सुमेंरु पर्वत समान है।
मेंधावी पंडित जवाहरलाल नेहरू।
छल-कपट एव भय से रहित धीर है वह,
शारीरिक सौंदर्य में भी मन्मथ समान है वह!
भारत देश का एक शेर है वह
आचार-व्यवहार संस्कार-विचार में
छविमान, तपा कुंदन है वह
शासन के सारथी बने उसके
संचालन में बढ़ता देश पथ उन्नति के।
आलसहीन, धीर, सनेही है वह
आत्मश्लाघा से दूर कर्मठ, सेवक है वह
सदा चिंतनशील औ' विचारों के धनी
देश-भक्त त्यागियों में इसकी विशिष्टता अपनी।
मुस्कान से ही मुसीबत झेलने वाले
सर्वदा विद्वत्ता बोध देने वाले
राजकुँवर बन महल में वास किया था इसने
आज जनगण के संकट पर शोध किया है इसने।
ज्योतिर्मय प्रेम की मूर्ति महान् गाँधी के
धर्मीय शासन को शीश से स्वीकार कर,
आँखों के तारे, अपने देश प्यारे के
रखवाले लाल यह। जिए चिरकाल यह।








