जाऊँ सिनेमा देखने, छै आने दे, पिता जी
पिताजी झुँझला पड़ते—“क्यों रे! भालू से चीख़ते
“पैसा एक न दूँगा—
अब बताओ तुम ही
क्या करूँ मैं, दोस्तो!
चौके में बैठक में, मुझे घूमता देख लिया
माता डाँटती फौरन क्यो रे! बिल्ली से फिरते
'कोई काम तो करते
अब बताओ तुम ही
क्या करूँ मैं, दोस्तो!
प्रश्नों को समझ न पाकर, भैया के पास जाता
भैया पीटने लगते, क्रोध में आ गरजते—
कितनी ही मार खाओ, अकड़ न जाती तेरी—
गैंडा-मृग कहीं का—आगे पढ़ो बराबर—
हाय री किस्मत मेरी।
क्या करूँ मैं दोस्तो!
कंघा मिले नहीं तो बहन जी चिढ़ती आती
फटकारती मुझे भी—क्यो रे बंदर! मेरा
कंघा कहाँ छिपाया?—
अब बताओ तुम ही
क्या करूँ मैं दोस्तो!
हिसाब देते गुरु जी, जवाब देने मैं भी
तत्परता से उठकर कहता—गुरु जी! गुरु जी!
उत्तर मुझसे पूछें—” गुरुजी झल्ला पड़ते
नीचा मुझे दिखाते—“हाँ, गणित में शेर तुम्हीं हो
जानता मैं बख़ूबी, जगह अपनी बैठो!
करूँ तो क्या मैं, दोस्तो!
गैंडा, भालू, शेर सभी ही, जानवर हुआ हूँ मैं ही,
बता दिया बड़ों —
मैं भी बात बताऊँ
लखने न्यारे जानवर, चिड़ियाघर को जाना
क्यों पैसे व्यर्थ ही देना?
जाएँ देख मुझे ही, सब जानवर हूँ मैं ही!








