ये कौन पूछता है भला आसमान से - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

5 min read · 12.4K reads

हर गली, हर मोड़ पर अब जा बँधे शर्तों में लोग
सिर्फ़ जीने के लिए इक ज़िन्दगी क़िश्तों में लोग

नट, जमूरे, दास, बँधुआ या बने कठपुतलियाँ
नाचते हैं कैसे-कैसे वक़्त के हाथों में लोग

बीते कल को अपनी दुखती पीठ पर लादे हुए
ढो रहे हैं आने वाले कल को भी थैलों में लोग

ज़िन्दगी जब शर्त थी, जाँबाज़ वो ख़ुद बन गए
सीपियों ,शंखों की ख़ातिर खो गए लहरों में लोग

मतलबों की मंत्र-सिद्धि का असर तो देखिए
एक थे जो, रफ़्ता-रफ़्ता,बँट गए फ़िरक़ों में लोग

कितने समझौतों,निकम्मी आदतों की चादरें
ओढ़कर दुबके हुए हैं मख़मली ख़्वाबों में लोग

अब कहाँ फ़ुर्सत कि माज़ी की किताबें खोल कर
ढूँढें खुद को आज भी सूखे हुए फूलों में लोग

असलियत है असलियत ज़ाहिर तो होगी एक दिन
जा छिपें बेशक मुखौटों में या फिर परदों में लोग

ज़िन्दगी ! तुझको बयाँ करने की फ़ुर्सत अब किसे
रह गए अब तो उलझ कर राहतों ,भत्तों में लोग

लाख ‘द्विज’ जी ! आपने पाला अकेलापन मगर
फिर अचानक आन टपके आपकी ग़ज़लों में लोग
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी