उस आदमी का ग़ज़लें कहना क़ुसूर होगा - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

5 min read · 12.4K reads

उस आदमी का ग़ज़लें कहना क़ुसूर होगा
दुखती रगों को छूना जिसका शऊर होगा

गर्दन झुकाएगा जो, न तो जी-हु़ज़ूर होगा
उनकी नज़र में यारो! वही बे-शऊर होगा

दीमक लगी हुई हो जिस पेड़ की जड़ों में
कैसे भला फिर उसके पत्तों पे नूर होगा

नफ़रत की आँधियों के क़ातिल जुनूँ के पीछे
किसी मतलबी खुदा का शातिर ग़ुरूर होगा

कुछ भी कहें हम आख़िर दरबार का है बन्दा
कानून की नज़र में, वो बेक़सूर होगा

गर देखना है उसको,नज़रें गड़ा के देखो
गर्दन झुकाओगे तो नज़रों से दूर होगा

फिर आइना कब असली चेहरे दिखा सकेगा
ख़ुशफ़हमियों के हाथों जब चूर-चूर होगा

हर आदमी के अन्दर ख़ुद को जो देखता है
उसके ज़ेह्न में कैसे कोई फ़तूर होगा

बन्दिश भी है क़लम पर लफ़्ज़ों पे लाख पहरे
कहता है दिल कि फिर भी कहना ज़रूर होगा

कोहरे में, धुंध में भी सब साफ़ जिसने देखा
‘द्विज’! वो ‘कबीर’,‘ग़ालिब’ ,‘तुलसी’ या ‘सूर’ होगा
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी